उदयपुर | नांदेश्वरमंडल की बालिकाओं को साइकिल वितरण और क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का शिलान्यास ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा द्वारा किया गया।
नंदेश्वर मंडल के देवाली बलिचा नया खेड़ा चौकड़िया नाई पीपलवास अलसीगढ़ कालीवास पॉपल्टी एवं गौरेला पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों में बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। तथा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया गया।
विधायक मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और साइकिल वितरण योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी साथ ही सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में गिरवा के पूर्व प्रधान तख्त सिंह शक्तावत पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश धाभाई मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी महामंत्री भगवती लाल तेली परवेन्द्र सिंह देवड़ा एसटी मोर्चा अध्यक्ष किशन मीणा बद्री चौधरी युवा मोर्चा महामंत्री जितेन्द्र गुर्जर गोविंद गुर्जर देवीलाल भगोरा रोशन गुर्जर सोहन गमेटी धर्मचंद मीणा नरेश कटारा रमेश मोतीलाल खेमराज गजेंद्र गुर्जर यशवंत छगन अटली बाई सरपंच रामजी मोहन सिंह प्रकाश भगोरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।