6 जैड ए कचरा प्वाइंट पर पुराने कचरे के निस्तारण कार्य का आयुक्त नगर परिषद रविन्द्र सिंह यादव ने किया निरीक्षण

( 459 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 26 16:02

6 जैड ए कचरा प्वाइंट पर पुराने कचरे के निस्तारण कार्य का आयुक्त नगर परिषद रविन्द्र सिंह यादव ने किया निरीक्षण

श्रीगंगानगर। आयुक्त नगर परिषद रविन्द्र सिंह यादव द्वारा दिनांक 09.02.2026 सोमवार को श्रीगंगानगर शहर के 6 जैड ए स्थित कचरा प्वाइंट पर पड़े पुराने कचरे के निस्तारण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अवगत करवाया कि निदेशालय द्वारा पुराने कचरे के निस्तारण हेतु कुल 1.02 लाख क्यूबिक मीटर कचरे के निस्तारण का कार्य मैसर्स डी.एच. पटेल, सूरत फर्म को दिनांक 15.01.2023 को कार्यादेश जारी किया गया था जिसके अनुसार संवेदक को यह कार्य 18 माह की अवधि में पूर्ण किया जाना था। आयुक्त ने बताया कि संवेदक द्वारा पूर्व में 20 टन प्रतिघंटा क्षमता की छोटी मशीन से कार्य किया जा रहा था, जिसके कारण कचरा निस्तारण की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी रही। इस संबंध में नगर परिषद द्वारा समय समय पर संवेदक को नोटिस जारी किए गए तथा निदेशालय को भी पत्राचार किया गया। वर्तमान में दिनांक 01.02.2026 से संवेदक द्वारा 55 टन प्रतिघंटा क्षमता की बड़ी मशीन लगाकर कचरे का निस्तारण कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दोनों मशीनों द्वारा कचरे का निस्तारण किया जा रहा था। 

आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव द्वारा कचरा निस्तारण कार्य में और अधिक तेजी लाने के उद्देश्य से संवेदक को दोनों शिफ्ट (प्रातः एवं रात्रि) में मशीनें संचालित करने तथा कचरा निस्तारण के दौरान निकलने वाले आरडीएफ (Refuse Derived Fuel) मैटीरियल को शीघ्र उठवाने के निर्देश प्रदान किए गए। इस संबंध में संवेदक द्वारा आश्वस्त किया गया कि आगामी कुछ दिनों में कचरा निस्तारण कार्य दो पारियों में प्रारंभ कर दिया जाएगा तथा आरडीएफ मैटीरियल को सीमेंट फैक्ट्री में भिजवाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता श्री मंगत राय सेतिया एवं सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.