नालसा योजनाओं के बारे में नर्सिंग छात्राओं को किया जागरूक

( 678 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 26 16:02

नालसा योजनाओं के बारे में नर्सिंग छात्राओं को किया जागरूक

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश) द्वारा सोमवार को राजकीय ए.एन.एम. प्रशिक्षण संस्थान, श्रीगंगानगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
      शिविर के दौरान श्री रवि प्रकाश सुथार (एडीजे) ने नर्सिंग छात्राओं को नालसा स्कीम, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, बाल विवाह प्रतिरोध कानून एवं कन्या भू्रण हत्या के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही उपस्थित छात्राओं को श्रीगंगानगर में संचालित पालना गृहों की जानकारी दी व नवजात बालक, बालिका को फेंके नहीं अपितु पालना गृहों में छोड़ने की सामाजिक अपील भी की गई।
एडीजे श्री सुथार ने बताया कि बेटी बचाने के साथ-साथ बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना भी हमारा सामाजिक दायित्व है, जिसके फलस्वरूप ही हमारे देश की बेटियां उच्च पदों पर आसीन होकर सामाजिक कुप्रथाओं को खत्म कर सकती हैं। इसी प्रकार एडीजे श्री सुथार ने उपस्थित नर्सिंग छात्राओं को प्रशिक्षण पूरा करने के पश्चात् अपने पेशेवर कर्तव्यों के निर्वह्न में किसी भी प्रकार की शिथिलता ना बरतने की सलाह दी गई।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के एल.ए.डी.सी. के चीफ अधिवक्ता श्री रोहताश यादव द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता व एल.ए.डी.सी.एस. की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वास्थ्य की ओर पूरा ध्यान देने पर जोर दिया। शिविर का मंच संचालन एल.ए.डी.सी.श्री अमनदीप चलाना ने किया।      शिविर के दौरान प्राचार्य श्री सुरज सारसर व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.