कोटा। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने आज पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि तस्करों एवं नशाखोरी में शामिल अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन रूट क्लियरेंस चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत करके इस अभियान के तहत चालीस दिनों में बाइस से अधिक कार्रवाई करके बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ,अवैध हथियार सहित बड़ी मात्रा में चांदी जब्त की है।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक 4 करोड़ 41 लाख 72 हजार 245 रुपए के अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। अपराधियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से अवैध 37 हथियार जप्त किए हैं।
ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नशा तस्करी में एवं अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ सभी थानाधिकारी, सीओ, एएसपी के निर्देशन में टीमें बनाकर कार्रवाई की गई।
चालीस दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 885.32 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा, 220.599 किलोग्राम अवैध गांजा, 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम, 12 ग्राम स्मैक एवं 49.43 किलोग्राम चांदी जब्त किए गए। इसके खुद को कोटा का डॉन बताने वाले बदमाश को गिरफ्तार
ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया- आदतन अपराधियों पर अंकुश की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी के तहत सुपारी लेकर कैथून और बारां में फायरिंग मामले में फरार आरोपियों को भी पकड़ा गया। ये खुद को कोटा का डॉन बताते थे। एसपी ने बताया कि आठ जनवरी को फरियादी अब्दुल कदिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने ऑफिस में बैठा था। इस दौरान समीर गंजा और आफाक, तिवारी बच्चा बाइक पर आए।
समीर और आफाक उसके पास पहुंचे। समीर ने पिस्टल निकालकर अब्दुल के बेटे पर फायर किया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।बारां से पकड़ा, दो पिस्टल बरामद एसपी सुजीत शंकर ने बताया- वारदात के दो दिन बाद आरोपियों ने फरियादी के मकान पर फिर हमला किया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आफाक हुसैन एवं समीर गंजा समेत वारदात की प्लानिंग में शामिल आरोपी साहिल हुसैन, अजरूददीन चौहान को शेरगढ़ बारां से पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, एक चाकू व कारतूस बरामद किए। पूछताछ में फायरिंग की घटना के पीछे शकील मेवाती का हाथ होना पाया गया है। उसने फरियादी को जान से मारने की सुपारी 3 लाख रुपए में दी थी। इसमें से 20 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे। पुलिस अब शकील मेवाती की तलाश में जुटी है। इनके बीच जमीन की प्लानिंग को लेकर विवाद सामने आए हैं।
लापता नाबालिग बालिकाओं को किया डिटेन
एसपी सुजीत शंकर ने बताया- मंडाना के एक आवासीय स्कूल से दो नाबालिग बालिकाएं लापता हो गई थी, जिन्हें 72 घंटे में डिटेन किया गया। फरियादी वार्डन की तरफ से बालिकाओं के लापता होने की शिकायत दी गई थी। रिपोर्ट मिलने पर टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए। रिश्तेदारों-दोस्तों से जानकारी हासिल की गई। हर संभावित स्थान पर तलाश किया गया। इसके बाद बालिकाओं को भानपुरा मध्यप्रदेश व सूरत गुजरात में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें डिटेन किया गया।