राष्ट्रीय कृमि दिवस ओर सुरक्षित इंटरनेट को लेकर तकनीकी कार्यशाला सम्पन्न

( 565 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Feb, 26 17:02

राष्ट्रीय कृमि दिवस ओर सुरक्षित इंटरनेट को लेकर तकनीकी कार्यशाला सम्पन्न

बांसवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में संस्था प्रधान अरुण व्यास की अगुवाई में राष्ट्रीय कृमि दिवस ओर विश्व इंटरनेट दिवस पर सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग सहित आयरन गोलियों को वितरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

इस अवसर पर समारोह में विश्व इंटरनेट दिवस परकम्प्यूटर विशेषज्ञ मुख्य वक्ता अनूप कुमार मेहता ने कम्प्यूटर,मॉडम, की बोर्ड, सीपीयू, इंटरनेट , ओ टी पी , फ्रॉड, ए आई तकनीक के दुरुपयोग, आधुनिक तकनीकी कौशल का शिक्षा में उपयोग सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तरी में विजेताओं का चयन किया।

*हाथों से कीटाणु पेट में जाते हैं और पेट से रोगों की शुरुआत होती हैं:- रैना निनामा*

प्रारम्भ में विषय विशेषज्ञ श्रीमति रैना निनामा ने कृमि दिवस की महत्ता प्रतिपादित करते हुए विद्यार्थियो से खाना खाने से पहले ओर शौच जाने के बाद हाथों की नियमित साबुन से धोने ओर कीटाणु, जीवाणुओं से होने वाली अधिकांश बीमारियों पेट से आश्रित होने को लेकर गहन सारगर्भित जानकारी प्रदान की ओर सूक्ष्मदर्शी से हाथों के नाखूनों में व्याप्त कीटाणुओं गन्दगी को दिखाया ।

इस अवसर पर नन्हें बच्चों को विभिन्न चार्ट ,मॉडल,पीपीटी सहित आधुनिक तकनीकी कौशल से कृमि कीटाणु जीवाणुओं ओर हाथ नियमित साबुन से धोने से सुरक्षित होने वाली जानकारी दी।

इस अवसर पर समारोह को पारी प्रभारी खुश पाल कटारा, दयाशंकर चरपोटा, भेरूलाल, मयूर पड़ियार, मुकेश कुमार,जीवन लाल निनामा हितेष कुमार निनामा ,बदन लाल डामोर सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने सम्बोधित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.