नशा किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की समस्याः पुलिस अधीक्षक

( 876 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Feb, 26 17:02

नशा किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की समस्याः पुलिस अधीक्षक

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत श्रीकरणपुर में नशे के खिलाफ सशक्त नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने नशे की भयावह सच्चाई, उसके दुष्परिणाम और उससे निकलने के रास्तों को मंच पर जीवंत कर दिया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने लक्ष्या ज्याणी, सहीराम, अमन, अंशु के साथ मार्मिक अभिनय करते हुए दिखाया कि कैसे नशा धीरे-धीरे इंसान से उसका परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सब कुछ छीन लेता है। उन्होंने यह संदेश भी दिया गया कि सही समय पर लिया गया एक निर्णय पूरे जीवन को बचा सकता है।
 कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की समस्या है। इसे खत्म करने के लिए केवल कानून नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षण संस्थाओं, समाज और स्वयं युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नाटक के समापन पर उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ली और यह संकल्प किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, युवा, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगरपालिका स्टाफ द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का मंच संचालन राजकुमार नागपाल ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.