“Filmmakers First This Year” थीम के साथ 40 से अधिक देशों के फिल्मकार दिल्ली पहुँचेंगे.
करीब दो दशक बाद दिल्ली बन रही है फिल्म इंडस्ट्री का वैश्विक हब.
21 देशों के 21 फिल्मकार करेंगे उद्घाटन.
राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा विशेष आकर्षण.
पहले दिन तीन देशों की तीन फिल्मों का प्रदर्शन.
नई दिल्ली, 11 फरवरी 2026:
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट द्वारा मनोरंजन जगत की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 18वां जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) 2026, 9वां न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल (NDFF) 2026, JIFF-NDFF ग्लोबल सिने कॉन्फ्लुएंस (GCC) तथा दिल्ली फिल्म कन्वेंशन एंड समिट 2026 का संयुक्त आयोजन 12 से 15 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया जा रहा है। 15 फरवरी को विशेष कार्यक्रम केवल आमंत्रित अतिथियों के लिए आयोजित होगा।
संस्थापक हनु रोज़ ने बताया कि उद्घाटन एवं पुरस्कार समारोह
कुल 12 फिल्मों की आधिकारिक स्क्रीनिंग होगी। विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर उपलब्ध है: www.jiffindia.org
अभूतपूर्व वैश्विक भागीदारी
इस संयुक्त आयोजन में 60 से अधिक देशों की 600 से ज्यादा फिल्में प्रतियोगिता में शामिल हैं, जिन्हें 80 से अधिक देशों से प्राप्त 4000 से ज्यादा आवेदनों में से चयनित किया गया है।
लगभग 1000 अंतरराष्ट्रीय फिल्म उद्योग विशेषज्ञ दिल्ली पहुँच रहे हैं, जिनमें कई विश्व-प्रसिद्ध नाम शामिल हैं।
वैश्विक सिनेमा की नई दिशा
आयोजन के दौरान तीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों के भारत में ग्लोबल मुख्यालय स्थापित करने की घोषणा की जाएगी, जिससे सिनेमा और संस्कृति के क्षेत्र में भारत की वैश्विक नेतृत्व भूमिका और सशक्त होगी। 15 फरवरी को भारतीय सिनेमा के लिए कई नई और महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा भी की जाएगी।
पहले दिन तीन देशों की तीन फिल्मों का प्रदर्शन.
ईरान की शॉर्ट फिक्शन फिल्म “नकूक (Out of Tune)” का निर्देशन वहीद मज़राएह ने किया है और इसे व्हाइट ड्रीम पिक्चर्स ने निर्मित किया है। 15 मिनट की यह फारसी भाषा की फिल्म मानवीय भावनाओं की सूक्ष्म असंगतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। भारत से मराठी भाषा की शॉर्ट फिक्शन फिल्म “चक्रि (Pinwheel)”, जिसका निर्देशन पियूष भूत और अबोल वानखड़े ने किया है तथा निर्माण पियूष भूत द्वारा किया गया है, 29 मिनट 59 सेकंड की अवधि में जीवन की गतिशीलता और संघर्षों को सशक्त रूप में दर्शाती है। वहीं बुल्गारिया की फीचर फिक्शन फिल्म “बेट”, जिसका निर्देशन स्वेतोस्लाव ओवचारोव ने और निर्माण स्वेतला त्सोत्सोरकोवा ने किया है, 1 घंटे 45 मिनट की अवधि में गहन सामाजिक-मानवीय कथानक के साथ दर्शकों को एक प्रभावशाली सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है।
गेम-चेंजिंग बुटीक डायलॉग्स
स्थान: मीटिंग रूम-15F, लेवल-1, भारत मंडपम