बीसीआई की संयुक्त आधिकारिक बैठक को लेकर पोस्टर लॉन्च, 18 को होगी आधिकारिक बैठक

( 1449 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Feb, 26 10:02

बीसीआई की संयुक्त आधिकारिक बैठक को लेकर पोस्टर लॉन्च, 18 को होगी आधिकारिक बैठक

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की आगामी संयुक्त आधिकारिक बैठक का पोस्टर लॉन्च सोमवार को 100 फीट रोड, शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में हुआ।

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई अल्फा, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा की संयुक्त आधिकारिक बैठक 18 फरवरी को द जगत होटल एंड स्पा, उदयपुर में आयोजित की जाएगी।

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर, बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा एवं बीसीआई युवा के अध्यक्ष दिग्विजय रजक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह करीर ने कहा कि यह बैठक विभिन्न चैप्टर्स के बीच समन्वय को मजबूत करने और संगठन को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच होगी।

संजय पटवा ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों, सामूहिक गतिविधियों और आपसी सहयोग पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

वहीं, दिग्विजय रजक ने कहा कि यह बैठक युवा उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग, विचार-विमर्श और नए अवसरों का सशक्त माध्यम बनेगी।

बैठक में संगठन के एजेंडा, भविष्य की कार्ययोजनाओं, व्यापारिक सहयोग एवं बिजनेस नेटवर्किंग को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की जाएगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.