उदयपुर । वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भटट्, समाजसेवी नाना लाल वया, मनोहर चौधरी, महेश भावसार ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक एवं हर वर्ग को छूने वाला है। किसानों और कर्मचारियों के लिए कई बडे ऐलान किए है। बजट में 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों को वेतन बढोतरी का लाभ मिलेगा जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राज्य के 35 लाख से ज्यादा किसानों को रू. 25000 करोड के ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण दिया जायेगा। बजट में महिला सशक्तिकरण एवं लखपति दीदी अभियान को ओर अधिक नयी उंचाईयों पर पहुंचाने की घोषणा की है। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को न केवल आत्म निर्भर बनाना है बल्कि उन्हें डिजिटल और आईटी सेक्टर से जोडकर मुख्य धारा में लाना है।