बजट में विकास और समावेशी दृष्टिकोण की झलक, हर वर्ग का रखा गया ध्यान: मुकेश माधवानी

( 1235 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Feb, 26 15:02

बजट में विकास और समावेशी दृष्टिकोण की झलक, हर वर्ग का रखा गया ध्यान: मुकेश माधवानी

उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को सुरों की मंडली संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने प्रदेश की प्रगति एवं उदयपुर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में विकास और समावेशी दृष्टिकोण की झलक देखने को मिलती है, जिसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

मुकेश माधवानी ने कहा कि बजट में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, कला और संगीत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। यह निश्चित रूप से प्रदेश और विशेष रूप से मेवाड़ क्षेत्र में कला, संगीत, साहित्य और पर्यटन को नई दिशा देगा और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि करेगा।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि इस बार उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना के लिए अलग से बजट प्रावधान किया जाएगा, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी वर्ष में यह सपना अवश्य साकार होगा और प्रदेश सरकार उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना हेतु वित्तीय सहायता पर सकारात्मक विचार करेगी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.