महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल “बेस्ट रोड सेफ्टी क्लब अवॉर्ड” से सम्मानित

( 1183 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Feb, 26 15:02

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल “बेस्ट रोड सेफ्टी क्लब अवॉर्ड” से सम्मानित

उदयपुर | सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल सदैव अग्रणी रहा है।

इसी क्रम में आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के सौजन्य से गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में आयोजित रोड सेफ्टी क्लब के भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय को “बेस्ट रोड सेफ्टी क्लब अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय के मानद निदेशक श्री सतीश कुमार शर्मा ने ग्रहण किया। वहीं परिधि सेठी एवं लीन गिरी गोस्वामी को “एक्टिव पार्टिसिपेंट्स ट्रॉफी” प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान क्लब इंचार्ज सुश्री विभा शर्मा एवं श्री सुबोध शर्मा के मार्गदर्शन में एमएमपीएस के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों पर आधारित एक विचारोत्तेजक पैरोडी प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।

विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, “यह उपलब्धि विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। क्लब द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान, रैलियाँ एवं विभिन्न गतिविधियाँ समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने में सफल रही हैं।” उन्होंने भविष्य में भी सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.