किन्नू से जुड़े व्यापार को पंख लगाएगा ‘‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर किन्नू’’ः सुनील अग्रवाल

( 444 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Feb, 26 16:02

किन्नू से जुड़े व्यापार को पंख लगाएगा ‘‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर किन्नू’’ः सुनील अग्रवाल

श्रीगंगानगर। किन्नू क्लब श्रीगंगानगर के संरक्षक, रिको इंडस्ट्रीज के पूर्व सचिव, दर्जनों संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी, युवा उद्यमी श्रीसुनील अग्रवाल ने राजस्थान सरकार द्वारा बजट में श्रीगंगानगर में ‘‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर किन्नू’’ की घोषणा को इलाके के किन्नू उत्पादक कृषकों और इससे जुड़े व्यवसायियों के हित्त में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इस घोषणा का स्वागत किया है। श्री अग्रवाल के अनुसार इससे किन्नू पर नए शोध होंगे और देश विदेश में भेजे जाने वाले किन्नू को क्वालिटी के मामले में नई पहचान मिलेगी।
 श्री अग्रवाल ने इलाके में सेम को लेकर सरकार द्वारा दिखाई गई गंभीरता की भी प्रशंसा की ओर इसके लिए जारी बजट के लिए सरकार का आभार जताया है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं और औद्योगिक पार्क के विकास को महत्वपूर्ण घोषणा मानते हुए, ऑडिटोरियम निर्माण, सड़क और रेल ओवरब्रिज के लिए जारी बजट घोषणा का भी स्वागत किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.