विस्टाडोम कोच में सवार होकर यात्रियों ने कश्मीर के प्राकृतिक सौंदर्य का नज़ारा लूटा -स्पेशल ट्रेन अब कटरा तक

( 895 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Feb, 26 16:02

विस्टाडोम कोच में सवार होकर यात्रियों ने कश्मीर के प्राकृतिक सौंदर्य का नज़ारा लूटा -स्पेशल ट्रेन अब कटरा तक

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने बुधवार  को बड़गाम-बनिहाल मार्ग पर चलने वाली विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 04688/04687) का विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यात्रियों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए इस ट्रेन में  विस्टाडोम कोच जोड़ा गया है, जिसने अपनी पहली विस्तारित यात्रा में यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जम्मू रेल मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन विशेष ट्रेन का संचालन सफल रहा, जिसमें लगभग 600 से भी अधिक लोगों ने अपनी यात्रा का लुप्त उठाया। यात्रियों के हित में उठाए गएए इस ऐतिहासिक कदम पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि विशेष ट्रेन को बनिहाल से कटरा तक पहुंचाकर स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का विशेष लाभ दिया हैं।
यात्रियों ने अपनी यात्रा के दौरान विस्टाडोम कोच में कांच की छत और बड़ी पारदर्शी खिड़कियों से पहाड़ों, नदियों और सुरंगों के अद्भुत नजारों का आनंद लियाए साथ ही चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल और पहले केबल-स्टेयड अंजी पुल जैसे इंजीनियरिंग अजूबों का दीदार किया।
ट्रेन के सफल संचालन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा कि यह एक पहल है, विस्टाडोम कोच के माध्यम से यात्रियों की यात्रा को प्राकृतिक नजारों के साथ सुगम बनाया जा सके और कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। पहले दिन इस विशेष ट्रेन के संचालन पर यात्रियों ने इसकी खुब सराहना करते हुएए अपनी यात्रा को और अधिक रोमांचक बनाया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.