ट्रेक्टर ट्राली का 5 माह से व अस्थाई सफाई मजदूरों का 2 माह का वेतन नही दिया

( 514 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Feb, 26 16:02

ट्रेक्टर ट्राली का 5 माह से व अस्थाई सफाई मजदूरों का 2 माह का वेतन नही दिया

श्रीगंगानगर | अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व संयोजक बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई यूनियन के पदाधिकारीयों ने नगर परिषद प्रशासक सुभाष कुमार को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर परिषद में कार्यरत अस्थाई सफाई मजदूरों का जनवरी माह का वेतन और ट्रेक्टर ट्राली का 5 माह का वेतन अभी तक बकाया है जिससे कर्मचारियों में रोष है। सफाई यूनियन अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व संयोजक बंटी वाल्मीकि ने कहा की यदि 2 दिन में सफाई मजदूरों का भुगतान नही किया जाता है तो सफाई यूनियन सोमवार से ट्रेक्टर ट्राली व अस्थाई सफाई मजदूरों की हड़ताल करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोणी वाल्मीकि, महामंत्री समीर सर्बटा, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील घुसर, जिला वाल्मीकि सभा के महामंत्री निवास पिवाल, विशिष्ट उपाध्यक्ष दीपक लोहट, विधि सलाहकार अजय बोहत, उपाध्यक्ष अरुण भाटिया, सुरेन्द्र डुलगच, राजू सारसर आदि मौजूद थे |
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.