उपभोक्ता सुरक्षा संगठन और इनर व्हील क्लब उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में माँ द्रौपदी देवी आनंद वृदाश्रम हिरन मगरी सेक्टर 14 में एक्यूप्रेशर, कैंसर और हृदय रोग के बारे मे जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। शिविर का आयोजन शाम 3.30. pm से 6.00 pm तक किया गया।
इस विशेष शिविर में इनर व्हील क्लब उदयपुर की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला कोठारी, सचिव बबिता जैन और सदस्य यशवंत भंसाली एवं तारा संस्थान की प्रोग्राम समन्वयक आरती चितोड़ा ने डॉ. अल्पना बोहरा, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सचिन जैन, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत एवं अशोक कडेचा को ऊपरना एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में नारी शक्ति से सम्मानित डॉ. अल्पना बोहरा अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ – उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, जिला उदयपुर एवं पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, रोल्टा इंडिया लिमिटेड, मुंबई ने एक्यूप्रेशर के लाभों और उपचार के तरीकों पर व्यापक जानकारी प्रदान की। डॉ. बोहरा ने बताया आप घर बैठे बिना डॉक्टर के पास गए स्वयं खुद की चिकित्सा कर सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने कहा हर दिन टहलने जाएं, प्राणायाम करे और
खुद को पृथ्वी से जोड़ें, नंगे पैर चलें और घास पर बैठें। जमीन को छूने से हमें पृथ्वी के विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र के संपर्क में रहने से हमें तेजी से और गहराई से ऊर्जा मिलती है।अपने लिए अच्छा आहार चुनें। आपके दैनिक आहार में भरपूर मात्रा में फल और sसब्जियां, मेवे, और प्रोटीन शामिल होने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया एक्यूप्रेशर से केसे राहत पाई जा सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों को एक्यूप्रेशर की मूल जानकारी और एक्यूप्रेशर के माध्यम से बिना दवा के रोगों से बचाव व उपचार के तरीके बताए एवं वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर उन्हें मार्गदर्शन दिया ।
इस शिविर में 100 से ज्यादा प्रतिभागियोंने भाग लेकर न सिर्फ एक्यूप्रेशर, बल्कि कैंसर, और हृदय जैसे रोगों से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त की, बल्कि रोगों से बचाव व उपचार के तरीके भीं जाने।
कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और इस पहल को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शिविर में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य को लेकर नई जानकारियाँ पाकर इसका अपने जीवन में अभ्यास करने का संकल्प लिया। इस प्रकार, यह जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सुधार के महत्व को व्यापक स्तर पर समझाया गया। तारा संस्थान प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर आरती चितोड़ा ने इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया ताकि सभी प्रतिभागी स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक बने। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शिविर में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य को लेकर नई जानकारियाँ पाकर इसका अपने जीवन में अभ्यास करने का संकल्प लिया। इस प्रकार, यह जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए नियमित अभ्यास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उपभोक्ता सुरक्षा संगठन एवं तारा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी पहल*
उपभोक्ता सुरक्षा संगठन एवं तारा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय एक्यूप्रेशर जागरूकता शिविर ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अल्पना बोहरा (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ – उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, जिला उदयपुर एवं पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, रोल्टा इंडिया लिमिटेड, मुंबई) ने एक्यूप्रेशर के लाभों और उपचार के तरीकों पर व्यापक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया किs माइग्रेन, सिरदर्द, गैस, साइनस, सर्वाइकल, वर्टिगो, वेरिकोज़ वेन्स, फ्रोजन शोल्डर, आंखों, नाक, शुगर, बीपी व एड़ी दर्द जैसी समस्याओं में एक्यूप्रेशर से राहत पाई जा सकती है। डॉ. बोहरा ने यह भी बताया कि नियमित एक्यूप्रेशर अभ्यास व योग के माध्यम से व्यक्ति अपनी एकाग्रता, मानसिक संतुलन, ऊर्जा और आत्मविश्वास को सशक्त बना सकता है। शिविर में डॉ. राजश्री गांधी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस पहल को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में डॉ. राजश्री गांधी एवं पार्वती झा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। शिविर के आयोजन में अशोक जी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सहयोग प्रदान किया। शिविर में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य को लेकर नई जानकारियाँ पाकर इसका अपने जीवन में अभ्यास करने का संकल्प लिया। इस प्रकार, यह जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और एक्यूप्रेशर के माध्यम से स्वास्थ्य सुधार के महत्व को व्यापक स्तर पर समझाया गया आयोजकों ने इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया ताकि समाज के सभी वर्ग स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक बने। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए नियमित अभ्यास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।शिविर में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य को लेकर नई जानकारियाँ पाकर इसका अपने जीवन में अभ्यास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आश्रम प्रबंधन की तरफ से आश्रम परिसर का भ्रमण कराया गया।