अन्तर्राष्ट्रªय महिला एवं बालिका दिवस पर सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत ब्लॉक फतेहगढ में रैली एवं समारोह का हुआ आयोजन

( 427 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 26 17:02

अन्तर्राष्ट्रªय महिला एवं बालिका दिवस पर सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत ब्लॉक फतेहगढ में रैली एवं समारोह का हुआ आयोजन

जैसलमेर। नीति आयोग के अंतर्गत आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम ब्लॉक फतेहगढ के अंतर्गत चल रहे संपूर्णता अभियान 2.0 का आगाज ब्लॉक फतेहगढ़ में पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपूर्णता रैली को हरी झंडी दिखा कर किया गया ।

                सहायक सांख्यकि अधिकारी मोहित कुमार ने बातया कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस को कार्यक्रम के रूप में आयोजित करते हुए यह दिवस मनाया गया जिसमें आकांक्षा स्टाल , पोषाहार स्टाल एवं हेल्थ कैंप आयोजित किये गये । इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों की निबंध, चित्र , भाषण एवं विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई एवं उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इनाम वितरित कर हौसला अफजाई किया गया ।

             संपूर्णता अभियान में महिला एवं बाल विकास , शिक्षा विभाग एवं पशुपालन विभाग से संबंधित कुल 6 संकेतकों को संतृप्त करने हेतु विभाग द्वारा कार्ययोजना बताई गई एवं किस प्रकार इनको संतृप्त किया जाए इस पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान केवल एक कार्यक्रम नही बल्कि संतृप्ति आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी व्यक्ति इन योजना से वंचित नही रहे एवं यह अभियान आगामी 14 अप्रेल 2026 तक जारी रहेगा।

            इस कार्यक्रम में केवाराम, विकास अधिकारी फतेहगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे इनके द्वारा संपूर्णता अभियान के महत्व को साझा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भागचंद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फतेहगढ उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में जिला परिषद से मोहित कुमार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, ओमप्रकाश एबी फेलो फतेहगढ़, राजीविका ब्लॉक कॉर्डिनेटर शुभम गुप्ता, पीरामल फाउंडेशन से गुनवंत एवं पंचायत समिति स्टाफ, ब्लॉक के संबंधित विभागों के प्रतिनिधि तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.