जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू

( 383 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 26 02:02

13 वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट का 14 फरवरी को होगा समापन

जयपुर में मसालों का महाकुम्भ शुरू

नई दिल्ली/जयपुर। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, में शुक्रवार को मसालों का दो दिवसीय महाकुम्भ शुरू हुआ। इसमें मसाला उद्योग से जुड़े देश भर के व्यवसायी भाग ले रहें है ।

एनएनएस ग्रुप,दिल्ली द्वारा आयोजित तथा एमडीएच ग्रुप द्वारा प्रस्तुत इस सम्मिट में मसाला उद्योग के शीर्ष विशेषज्ञ, बड़े कारोबारी समूहों के प्रतिनिधि और व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हुई। 

एनएनएस समूह दिल्ली के सीएमडी राजेश गुप्ता ने बताया कि “मसाला क्षेत्र के स्थायी विकास के लिए रणनीतिक रोडमैप” थीम पर आधारित यह सम्मिट उत्पादन, खपत, आयात-निर्यात, कीमतों के रुझान और नई तकनीकों पर गहन चर्चा का मंच बना । साथ ही, इस उद्योग से जुड़े लोगों को नेटवर्किंग और नए व्यापारिक अवसरों नेटवर्किंग और नए अवसरों की खोज का भी अवसर मिल रहा है ।

 

दो दिवसीय इस स्पाइस सम्मिट के समापन अवसर पर राजस्थान के कृषि, बागवानी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को आमन्त्रित किया गया है।साथ ही नेशनल टर्मरिक बोर्ड के चेयरमैन पल्ले गंगा रेड्डी, धर्मपाल सत्यपाल फूड्स लि. के बिजनेस हेड संदीप घोष, अडानी फूड प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर पारस जितेंद्र अडानी, सीपी मसाले के डायरेक्टर मधुप माधव, एनसीडीईएक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरुण यादव, गो ग्रीन वेयर हाउसेस के डायरेक्टर, को-फाउंडर एवं सीईओ संतोष कुमार साहू, सेसोटेक इंडिया प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर मकरंड मांडके एवं हमदर्द लैबोरेटरीज इंडिया (फूड डिवीजन) के चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर मंसूर अली भी इस सम्मिट के विशेष अतिथि है । मसाला उद्योग के दिग्गज समिट में अपने विचार व्यक्त करते हुए मसाला उद्योग की विश्वसनीयता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि सम्मिट के प्रमुख प्रायोजकों में कैच साल्ट एंड स्पाइसेस (एसोसिएट स्पॉन्सर), अडानी स्पाइसेस (प्लैटिनम स्पॉन्सर) और सीपी मसाले (डायमंड स्पॉन्सर) शामिल हैं। 

एनसीडीईएक्स एक्सचेंज पार्टनर है, जबकि, हमदर्द खालिस मसाले, सेसोटेक और गो ग्रीन वेयरहाउसेस सिल्वर स्पॉन्सर हैं। यूनीबाउंड नॉलेज पार्टनर तथा दैनिक जलते दीप, दैनिक व्यापार केसरी ,मेरी दिल्ली और बिजनेस स्टार मीडिया पार्टनर हैं, जबकि ग्लोबल एडवरटाइजर्स प्रा. लि. आउटडोर मीडिया पार्टनर है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.