उदयपुर कांग्रेस कार्यालय में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

( 367 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 26 11:02

उदयपुर : "रक्षाबंधन" धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले की बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शर्मा ने कहा की वर्ष 2019 में हुए इस कायराना आतंकी हमले में हमारे 40 वीर सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली थी। हम अपने शहीदों के साहस और बलिदान को नमन करते हैं तथा आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प दोहराते हैं। देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर सुभाष चित्तौड़ा, उमेश शर्मा, कृपाशंकर मिश्रा, नरेश साहू, संजय मंदवानी, नरेश स्वामी, ओम प्रकाश आगाल जमना गिरी, कपिल साहू, राजेंद्र अय्यर, विनोद सुथर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.