बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के  विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

( 520 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 26 16:02

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के  विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

उदयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री  (फोर्टी) के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की पहल पर शिक्षा एवं उद्योग के समन्वय को बढ़ावा देने हेतु औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। फोर्टी का मानना है कि प्रदेश के विकास के लिए विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाइयों का प्रत्यक्ष अनुभव दिलाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक कौशल भी विकसित कर सकें।
फोर्टी ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार के नेतृत्व में जयपुर के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के बीबीए के विद्यार्थियों को उदयपुर स्थित देश की अग्रणी प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग निर्माता कंपनी लोटस हाई टेक इंडस्ट्रीज का औद्योगिक भ्रमण करवाया गया।
भ्रमण के दौरान कंपनी की जनरल मैनेजर भानुप्रिया जैन एवं प्लांट हेड विप्लव पोगरा सहित टीम ने विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया, आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली तथा प्रबंधन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने उद्योग के विभिन्न विभागों का अवलोकन कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
इस अवसर पर युवा उद्यमी प्रवीण सुथार ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा और उद्योग के बीच तालमेल अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की फैक्ट्री विजिट से विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण का अनुभव मिलता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, प्रबंधन कौशल एवं उद्यमिता की भावना विकसित होती है। उन्होंने बताया कि फोर्टी भविष्य में भी युवाओं के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
विद्यार्थियों एवं संकाय हेड पूर्वी माथुर एवं सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने करियर के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.