श्री पीताम्बरा आश्रम में महाशिवरात्रि पर शिवार्चन महोत्सव

( 513 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 26 16:02

शिवभक्त साधकों एवं पण्डितों का सम्मान किया गया

श्री पीताम्बरा आश्रम में महाशिवरात्रि पर शिवार्चन महोत्सव

   बाँसवाड़ा | महाशिवरात्रि पर गायत्री मण्डल द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में रविवार को रूद्रार्चन महोत्सव में शिर्वाचन के विभिन्न विधानों के वैदिक एवं पौराणिक अनुष्ठान किए गए। इनमें श्रृद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा लिया।

                इनमें पण्डितों के समूहों ने हिस्सा लिया। इस दौरान् विभिन्न उपचारों से शैव पूजा के सभी क्रम सम्पन्न करते हुए यजुर्वेदीय परम्पराओं से रूद्राभिषेक किया गया। पं. मनोज जोशी के आचार्यत्व में हुए इस अनुष्ठान में आरती एवं पुष्पान्जलि विधान गायत्री मण्डल के कोषाध्यक्ष पं. अनन्त जोशी ने पूर्ण किया।

                इस अवसर पर गायत्री मण्डल की ओर से मुख्य संरक्षक,पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता, मनोहर जोशी, द्रोमिल त्रिवेदी, चन्द्रेश व्यास, विनोद चौबीसा एवं पं. मनोज नरहरि भट्ट शास्त्री ने महाशिवरात्रि पर शिवभक्त साधकों का उपरणा पहनाकर सम्मान किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.