उदयपुर। महाशिवरात्रि का पर्व उदयपुर के राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केन्द्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व पर रविवार को प्रात: वेला से रात्रि तक शिव महिमा गूंजी।
प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि केन्द्र परिसर स्थित भक्ति धाम में मेवाड़ के आराध्य भगवान एकलिंगनाथ के स्वरूप के समक्ष दिन भर विविध आयोजन हुए। रविवार प्रात: 6.05 बजे मंगला दर्शन आरती हुई। इसके बाद 6.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जलाभिषेक एवं पूजन का क्रम रहा। इसके बाद पुष्पों का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार दर्शन सायंकाल 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक हुए। इसके बाद रात 10 बजे से विशेष रूद्राभिषेक आरंभ हुआ। इससे पहले सायंकाल 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ।