माँजी मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य महोत्सव का सफल आयोजन

( 1119 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 26 17:02

माँजी मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य महोत्सव का सफल आयोजन

उदयपुर। माँजी मंदिर समिति एवं चांदपोल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में समस्त सनातन धर्मावलंबियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ पीपलेश्वर महादेवजी मंदिर (माँजी घाट, चांदपोल बाहर, उदयपुर) पर भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को धार्मिक पताकाओं, पुष्पमालाओं एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से विशेष रूप से सजाया गया। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा भक्तों ने भगवान महादेव को जल अर्पित कर दर्शन लाभ प्राप्त किया।
प्रातः 7 बजे से तीन घंटे तक विद्वान सनातनी पंडितों एवं धर्मावलंबियों द्वारा भगवान महादेव का विशेष पूजन, अभिषेक एवं रुद्राभिषेक विधिवत सम्पन्न कराया गया। पूजन उपरांत महादेवजी, माताजी एवं श्री गणेशजी को नवीन वस्त्र धारण कराए गए।
दोपहर की विशेष पूजा में दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर से पंचामृत अर्पित किया गया। तत्पश्चात 302 श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया एवं महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राम कृष्ण दल / चांदपोल सेवा समिति द्वारा 111 किलो सेगारी खीर, पंचमेवा, श्रीफल एवं केले सहित प्रसाद का वितरण किया गया। सम्पूर्ण आयोजन अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
माँजी मंदिर समिति समस्त श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करती है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.