ईशान की धमाकेदार पारी के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

( 352 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 26 17:02

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का महामुकाबला शुरू हो चुका है। पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों कप्तानों ने हैंडशेक नहीं किया। टीम इंडिया 2 बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि अर्शदीप सिंह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह बेंच पर बैठेंगे। ईशान किशन के शानदार 77 रन और सूर्या कुमार यादव के 32 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या खाता भी नहीं खोल सके, तो तिलक और अक्षर ने भी निराश किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.