सोलर कुकर जागरूकता

( 880 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Feb, 26 09:02

सोलर कुकर जागरूकता

आज स्थानीय स्तर पर भारत विकास परिषद सुभाष द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. मंजू जैन उपाध्यक्ष ने महिलाओं को सोलर कुकर के उपयोग एवं उसकी कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलर कुकर सूर्य की किरणों को परावर्तित कर ताप में परिवर्तित करता है, जिससे बिना गैस या बिजली के सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. जैन ने सोलर कुकर में खीर एवं मूंगफली भूनकर तैयार कर उसका प्रदर्शन किया। सभी उपस्थित नगर की परिषद की सदस्यों ने स्वादिष्ट खीर और मूंगफली का रसास्वादन किया एवं एवं कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत तथा स्वास्थ्य लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की। डॉ. जैन ने कहा कि सोलर कुकर अपनाकर हम न केवल आर्थिक बचत कर सकते हैं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में  भारत विकास परिषद उत्तर पश्चिम क्षेत्र राष्ट्रीय महिला सहभागिता गतिविधि सदस्य श्रीमती आशा मेहता, बांसवाड़ा  ने भी सोलर कुकर ही उपयोगिता बताइ। कार्यक्रम में डॉ पी सी जैन प्रांतीय नशा मुक्ति जल संरक्षण प्रभारी ,अध्यक्ष रंजीत लाल जैन, सचिव शोभा लाल दशोरा, जिला महिला समन्वयक रेखा धाकड़, जिला संयोजक सुरेंद्र जी जैन इत्यादि अन्य परिषद के
सदस्य भी उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.