जिम्नास्टिक खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 व 21 फरवरी को जैसलमेर में

( 363 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Feb, 26 15:02

सफल आयोजन को लेकर सोंपे अधिकारियो को दायित्व

        जैसलमेर।  पंच गौरव के तहत जिले मे चयनित जिम्नास्टिक खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 व 21 फरवरी को जिला खेल-कूद प्रशिक्षण केंद्र इन्दिरा इण्डोर स्टेडियम जैसलमेर मे आयोजित हो रही है।

      प्रभारी अधिकारी सामान्य एवं उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल ने एक आदेश जारी कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता की पूर्व तैयारी एवं सफल आयोजन के संबंध मे विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौपे है। उन्हंोने आयुक्त नगरपरिषद को इण्डोर स्टेडियम की पूर्ण साफ-सफाइर्, विजेता व उपविजेता टीमो के लिए ट्राफी व प्रमाण पत्र, विडियोग्राफी- फोटोग्राफी के साथ अन्य दायित्व सौंपे है।

         इसी  प्रकार जिला खेल अधिकारी को खेल मैदान की व्यवस्था, मैच निर्णायको की व्यवस्था, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को खेल अधिकारीे की माँग के अनुरूनप शारीरिक शिक्षक उपलब्ध कराने, प्रतियोगिता के ईच्छुक छात्र-छात्राओ को भाग लेने के लिए आमंतित्र करने व उदघोषक की प्रतिनियुक्ति कराने तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी को खेल मैदान स्थल पर चिकित्सा टीम मय एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने एवं सहायक निदेशक जनसम्पर्क को खेल प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार कराने के दायित्व सौंपे है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.