जैसलमेर मे कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन गुरूवार को

( 355 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Feb, 26 15:02

जैसलमेर।  राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय जैसलमेर के तत्वाधान में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई. टी. आई.), गॉधी कॉलोनी रोड़, जैसलमेर में आयोजित किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस कैम्पस प्लेसमेंट में सुजलोन एनर्जी लिमिटेड (रोटर ब्लेड यूनिट) कम्पनी, यशस्वी ग्रुप ऑफ कॅम्पनी (सुजलोन), एस. आई. एस. इत्यादि कम्पनियॉ में 650 रिक्त पदों के साथ इस कैम्पस प्लेसमंेट शिविर में भाग ले रही है।

 उन्हांेने बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र के संस्थान भाग लेकर रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित अवसर प्रदान करेंगे तथा मौके पर अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन भी किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं के लिए एक सशक्त रोजगार मंच सिद्ध होगा। शिविर में दसवी, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोतर, डिप्लोमा एवं आईटीआई सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ 18 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई. टी. आई.), गॉधी कॉलोनी रोड़, जैसलमेर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.