सी.पी.एस. के विद्यार्थियोंका जे.ई.ई. मेन्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन

( 891 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Feb, 26 18:02

सी.पी.एस. के विद्यार्थियोंका जे.ई.ई. मेन्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन

सोमवार को घोषित हुए जे.ई.ई. मैन्स के परिणामों में सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उदयपुर में सी. पी. एस. स्कूल का परचम लहरा दिया है। संस्थान के विद्यार्थी अथर्व प्रताप सिंह तथा मुस्कान मेनारिया ने 99.75 परसेंटाइल से अधिक अर्जित किए हैं, साथ ही भव्या कृपलानी ने 98 परसेंटाइल अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित  किया है। इसी कड़ी में तिश्या मीना तथा प्रेक्षा जैन ने भी जे.ई.ई. मेन्स में अच्छा प्रदर्शन दिया।

अगले चरण में ये सभी विद्यार्थी 1 अप्रैल से 9 अप्रैल को होने वाली जे.ई.ई.मैन में सेशन 2 में भाग लेंगे। इसके बाद इन सभी विद्यार्थियों को ऑल इंडिया रैंक दी जाएगी और एक कट के आधार पर इन सब बच्चों का चयन जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा के लिए किया जाएगा। जे.ई.ई. एडवांस की परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक- श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक- श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या- श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक- श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका- श्रीमती कृष्णा शक्तवात ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों को बधाई देते हुए विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.