घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरूपयोग पर रसद विभाग ने की कार्यवाही

( 606 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 26 17:02

घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरूपयोग पर रसद विभाग ने की कार्यवाही

श्रीगंगानगर। रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरूपयोग पर कार्यवाही की गई। जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता सिहाग ने बताया कि जिला कलक्टर डाॅ. मंजू के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के व्यवसायिक दुरूपयोग की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु 16 फरवरी 2026 से शुरू विशेष अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच करते हुए कार्यवाही की गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान विभागीय टीमों द्वारा 6 कार्यवाहियां करते हुए 15 घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों का दुरूपयोग पाया गया। इस दौरान सेक्टर 17 में दो जगह कार्यवाही करते हुए सात सिलेण्डर दुर्गा मंदिर रोड पर कार्यवाही के दौरान एक सिलेण्डर, पुरानी आबादी क्षेत्र में कार्यवाही के दौरान सात सिलेण्डर जब्त किये गये। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.