मुकेश शाह जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने, विनोद सहारण सचिव, विधायक जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष होंगे

( 920 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 26 17:02

मुकेश शाह जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने, विनोद सहारण सचिव, विधायक जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष होंगे

श्रीगंगानगर। जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर के चुनाव बुधवार को होटल प्राईम रेजीडेन्सी, श्रीगंगानगर में साधारण सभा की वार्षिक बैठक में सम्पन्न हुए। इस बैठक में वर्ष 2026-2030 के लिए जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें मुकेश शाह अध्यक्ष, जिला जितेन्द्र कुकणा वरिष्ठ उपाध्यख, प्रदीप पाठक व गुलविन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, विनोद सहारण सचिव, जयदीप बिहाणी कोषाध्यक्ष, कुलदीप सिंह व प्रेम अरोड़ा संयुक्त्त सचिव, अनिल कुमार गोदारा, तकनीकी सलाहकार, शीशपाल सिंह, सुरेन्द्र गोदारा व दयाशंकर दोवण कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
सभी पदों के लिए मुख्य अधिकारी राजेन्द्र शर्मा को प्राप्त हुए। सभी नामांकनों की जाँच के उपरान्त सभी के निर्वाचन की घोषणा की गई। राजस्थान क्रिकेट संघ, जयपुर के पर्यवेक्षक सतीश व्यास, जिला ओलम्पिक संघ श्रीगंगानगर के पर्यवेक्षक राजाराम ढाका व सहायक चुनाव अधिकारी हंसराज वर्मा की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुए एवं जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर की साधारण सभा के सदस्य उपस्थित थे। जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर के कोषाध्यक्ष भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी विधानसभा सत्र के कारण अनुपस्थित रहे। राजस्थान में जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर से भारतीय टीम के लिए सूरज आहूजा (कप्तान), मानव सुथार भारत और राजस्थान की ओर से रणजी खेलने वाले अर्जित गुप्ता, विकास झोरड़, सुमित गोदारा, पूनम पूनियां, निशान सिंह, मानव सुथार, सूरज आहूजा खिलाड़ी हैं। जूनियर सीनियर प्रतियोगिताओं में सैकड़ों खिलाड़ी जिले से राष्ट्रीय टीम में खेल रहे हैं और बीसीसीआई लेवल-2 निशान सिंह, बीसीसीआई लेवल वन धीरज शर्मा, सुशील पूनियां एवं अम्पायर में बीसीसीआई लेवल वन धीरज शर्मा, स्टेट पैनल अम्पायर, जो वर्ष 2025-26 में सुशील पूनियां, चन्द्रशेखर यादव, प्रेम सरपाल, जोबनप्रीत सिंह चयनित हुए। राजस्थान रणजी कप्तान बनने वाला मानव सुथार श्रीगंगानगर से पहला खिलाड़ी है, जो आईपीएल मे गुजरात टाईटन में खेल रहा है।
       चुनाव के बाद मुकेश शाह ने कहा कि उनकी टीम का प्रयास यही रहेगा कि हम अपने इलाके से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को तैयार कर रणजी और आईपीएल में खेलने के लिए भेजे। सचिव विनोद सहारण ने कहा कि क्रिकेट में श्रीगंगानगर पहले से ज्यादा आगे बढ़े इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.