कॅरियर में सफलता का मंत्र - खुद ही को कर बुलंद इतना

( 1026 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 26 17:02

कॅरियर में सफलता का मंत्र - खुद ही को कर बुलंद इतना

भूपाल नोबल यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ समारोह के अंतर्गत कृषि संकाय के नये विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ख्याति प्राप्त कॅरियर कोच और जे.एस.ग्लोबल उदयपुर के फाउंडर जितेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया !
विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन हो रहे हैं और अब दुनिया भर में डिग्री की बजाय स्किल की मांग बढ़ रही है ! आपने क्या पढ़ा है इससे ज्यादा जरूरी है कि आपको क्या आता है ! अतः विद्यार्थियों को सिर्फ पाठ्यक्रम पर निर्भर न रहकर अपने क्षेत्र के हुनर को सीखने में अपने आप को झोंक देना चाहिए ! कॉलेज के पहले ही साल से पार्ट टाइम जॉब व इंटर्नशिप करने से यह संभव होगा!
आज भारत के युवाओं के लिए टेक्निकल और नॉन टेक्निकल, सभी क्षेत्रों में हजारों कॅरियर विकल्प मौजूद हैं और जो युवा इन अवसरों को जल्दी पहचानकर तैयारी में जुड़ जाते हैं वे सफलता के शिखर पर पहुंच जाते हैं ! युवा अपने आपको डिजिटल एडिक्शन और सिर्फ किस्मत पर भरोसा करने जैसी बातों से अपने आप को दूर रखकर मनचाहा कॅरियर बना सकते हैं।
उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी कॅरियर के हर क्षेत्र की दिशा और दशा तेजी से बदल रही है अतः एक सफल कॅरियर के लिए भारतीय युवाओं को भी  इसके साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए । आज के जमाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान होना उतना ही आवश्यक है जितना कि आज से 20 साल पहले कंप्यूटर का ज्ञान होना था !
भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आज के युवाओं को सिर्फ सरकारी और प्राइवेट नौकरियों की तरफ ना देखकर एंटरप्रेन्योरशिप के बारे में गहराई से सोचना चाहिए । कृषि क्षेत्र में हजारों संभावनाएं हैं और आप एंटरप्रेन्योर बनकर खुद रोजगार प्रदाता बन सकते हैं।
अपने उद्बोधन में श्री जितेंद्रसिंह ने विद्यार्थियों को साफ्ट स्किल और टेक्नोलॉजीकल स्किल डेवलप करते हुए आगे बढ़ाने की सलाह दी।
कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ एफ एल शर्मा ने अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम के अंत में डीन डॉ. दिलीप सिंह सोनगरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया! कार्यक्रम में डॉ. पी एस राव, ड़ॉ. टी हुसैन आदि उपस्थित थे ।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.