रमजान में सामग्री वितरण हेतु 250 जरुरतमंदो परिवारों ने भरे फॉर्म, सिलाई मशीन और कंप्यूटर भेट किए

( 798 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 26 15:02

रमजान में सामग्री वितरण हेतु 250 जरुरतमंदो परिवारों ने भरे फॉर्म, सिलाई मशीन और कंप्यूटर भेट किए


उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसाइटी और सहर चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में माहे रमजान में 250 जरूरी परिवारांे, उदयपुर और आस पास के गांव के लोगों ने फॉर्म भरें,जो 11वे या 15वे रोज के बीच मुख्य कार्यालय कोठियों की गवाड़ी ओसवाल भवन के पास बंाटे जाएंगे।
सचिव फातिमा अगवानी ने बताया, महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 9, छात्र-छात्राओं के भारत की मुख्य धरा में जुड़ने के लिए रोजगार और डिजिटल इंडिया में हिस्सेदारी होने के लिए एक सिलाई मशीन और कंप्यूटर के साथ प्रिंटर भेट किया गया।
अध्यक्ष डॉ खलील अगवानी ने बताया छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग करते हुए, आपस में भाईचारा बनाकर रखें, और गंदी आदत हो जैसे नशा छुआ सत्ता गली गालौच से बेचनें का आव्हान किया। डॉ.अगवानी ने बताया कि जो छात्र छात्रायेें कक्षा में मेरिट सूची में आएँगे, उन्हें आगे की शिक्षा के लिए मदद की जाएगी।
फातिमा अगवानी ने बताया कि अगामी सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 24 मई 2026 और 19 जुलाई 2026 को अयोजित किया जाएगा जिसके लिये 25 मार्च 2026 के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू किये जायेंगे।इस अवसर पर प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और स्कूल स्टाफ मौजूद थे। साजिद कुरैशी,  अमजद खान, अमरीन और छत्र छात्रायें मौजूद थे.।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.