रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेण्ट का उद्घाटन शनिवार को

( 227 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 26 16:02


उदयपुर : डी-कोक व उदयपुर ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में दिनांक 21 से 28 फ़रवरी तक शिकारवाडी मैदान पर आयोजित होने जा रहे ”रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेण्ट का उद्घाटन शनिवार को शाम 6 बजे किया जाएगा।उद्घाटन के मुख्य अतिथि महारानी साहिबा श्रीमति निवृत्ति कुमारी मेवाड़ होगी। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि  शशिकांत खेतान, कुमार टाँक, सौरभ खेतान, मनन खेतान व पूर्व रणजी खिलाड़ी किशन चौधरी होगे। प्रतियोगिता में  आयोजन अध्यक्ष सुनील लड्ढ़ा व सचिव विवेक घई, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, निदेशक अब्राहम कुमार भी मौजूद रहेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.