जैसलमेर - फील्ड लेवल असेसमेंट सर्वे एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

( 364 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 26 16:02

जैसलमेर - फील्ड लेवल असेसमेंट सर्वे एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

     जैसलमेर। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार हंसा रिसर्च ग्रुप जयपुर द्वारा वित्तीय साक्षरता केन्द्र एवं जिला अग्रणी बैंक कार्यालय, जैसलमेर के द्वारा जैसलमेर के ग्राम कुम्हार कोठा में फिल्ड लेवल असेसमेंट सर्वे एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

     सुपरवाइजर मुनेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्य प्रभात कुमार, देवकी नन्दन व प्रवीण शर्मा द्वारा उपस्थित सदस्यों का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान प्रतिभागियों से वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी ली गई। इसके पश्चात वित्तीय साक्षरता केन्द्र जैसलमेर केन्द्र समन्वयक रावताराम मेघवाल द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को विषय बचत एवं निवेश, डिजिटल बैंकिंग, शिकायत निवारण बैंकिंग लोकपाल, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, सुकन्या समृद्धि योजना, साईबर धोखाधडी से बचाव हेतु उपाय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक किया एवं समस्याएं सुनी तत्पश्चात् प्रतिभागियों का अंतिम रूप से सर्वे किया गया, जिसमें सभी ने रूचि के साथ क्विज दिया एवं पहले की भांति काफी अच्छे उतर दिये।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.