'द सोलफुल टेल्स' और बीसीआई के तत्वावधान में 22 फरवरी को सजेगी कलाकारों की महफ़िल

( 1115 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 26 17:02

'द सोलफुल टेल्स' और बीसीआई के तत्वावधान में 22 फरवरी को सजेगी कलाकारों की महफ़िल

उदयपुर। झीलों की नगरी के उभरते हुए कलाकारों और कला प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य 'आर्टिस्ट्स मीट-अप' का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 22 फरवरी को दोपहर 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक न्यू फ्लोरा स्थित 'धारा कैफे' में आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल और 'द सोलफुल टेल्स' द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर की विभिन्न रचनात्मक प्रतिभाएं एक छत के नीचे नजर आएंगी।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन कलाकारों को अक्सर अपनी बात रखने और एक-दूसरे से जुड़ने के लिए सही मंच नहीं मिल पाता।

इसी कमी को दूर करने के लिए इस 'मीट-अप' की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि आर्टिस्ट मीट अप कला और रचनात्मकता का एक उत्सव है जहाँ हर कलाकार को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

वहीं, 'द सोलफुल टेल्स' के संस्थापक दिग्विजय राजक ने बताया कि इस शाम को बेहद खास बनाने के लिए कई तरह की रोचक गतिविधियां रखी गई हैं। इसमें न केवल कला पर चर्चा होगी, बल्कि खेल, मनोरंजन और आपसी संवाद के जरिए कलाकार एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में खान-पान और मस्ती का भी पूरा इंतजाम किया गया है, ताकि एक खुशनुमा माहौल में रचनात्मक विचारों का आदान-प्रदान हो सके।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.