गुरुद्वारा श्री बुड्ढा जोहड़ में अमावस्या मेला पर पंच गौरव के तहत कार्यक्रम आयोजित

( 716 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 26 17:02

गुरुद्वारा श्री बुड्ढा जोहड़ में अमावस्या मेला पर पंच गौरव के तहत कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला प्रशासन श्रीगंगानगर, पर्यटन विभाग बीकानेर एवं ग्राम पंचायत डाबला के संयुक्त तत्वावधान में अमावस्या मेला 2026 के अवसर पर पंच गौरव कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान मशक वादन, कच्छी घोड़ी, राजस्थानी पोशाक में सजे धजे रौबीलों, श्रीगंगानगर से आमंत्रित कलाकारों द्वारा गतका, लोक नृत्य भवई, राजस्थानी लोक गायन, कबीर की वाणी, मीरा की वाणी, पंजाबी लोक कलाकारों द्वारा शबद कीर्तन एवं अरदास की प्रस्तुति दी गई।
पर्यटन विभाग के अधिकारी श्री पवन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पंच गौरव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पंच गौरव के तहत एक जिला एक पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित गुरूद्वारा श्री बुड्ढा जोहड़ में आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से योजना के बारे में अवगत कराया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के साथ-साथ जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरिराम चैहान, पंच गौरव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपनिदेशक श्री सुशील शर्मा, बीडीओ श्री छगनाराम, श्री सुभाष, श्री रजनीश ज्याणी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के श्री हाकम सिंह, श्री अरविंद सियाग, श्री जफर अली, श्री भरतलाल गोदारा सहित अन्य मौजूद रहे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.