हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 204 ग्रामीण लाभान्वित

( 2559 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Feb, 26 11:02

हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 204 ग्रामीण लाभान्वित

हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स द्वारा ममता संस्था के सहयोग से सीएसआर अतंर्गत ‘स्वास्थ्य सेवा परियोजना’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगरी में विशाल मल्टी-स्पेशियलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

 


शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम स्त्री रोग विशेषज्ञरू डॉ. स्मिता गौड़, अस्थि रोग विशेषज्ञरू डॉ. अजयपाल सैनी, सामान्य चिकित्सक डॉ. सोहित राजोरिया ने अपनी सेवाएँ दीं। शिविर के दौरान मरीजों की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और रैंडम ब्लड शुगर जैसी जरूरी जांचें मौके पर ही की गईं। डॉक्टरों के परामर्श के साथ ही मरीजों को निरूशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस शिविर का कुल 204 ग्रामीणों ने लाभ उठाया, जिनमें 118 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल थे। स्वास्थ्य जांच के प्रति उत्साह दिखाते हुए छात्र-छात्राओं, किशोरों, वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य समुदाय को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, बीमारियों की समय पर पहचान करना और उपचार व रोकथाम के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।

ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्धेश्य से हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा ममता-हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से आस पास के क्षेत्र के 26 गावों के लिए मोबाइल हेल्थ वेन संचलित की जा रही है।

मोबाईल एल्थ वेन से दूरदराज के गांवो के ग्रामीणों को मौसमी व सामान्य बीमारियों के लिए उपचार व दवाइयां आसानी से सुलभ हो रही है। हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा वर्ष 2018 से इस प्रकार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.