जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला, गंभीरता से करें कार्य

( 484 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Feb, 26 15:02

जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण

जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला, गंभीरता से करें कार्य

उदयपुर। जनगणना-2027 के कार्य को प्रभावी, पारदर्शी और त्रुटिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए उद्देश्य से जनगणना निदेशालय तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में जनगणना अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में संभागीय जनगणना अधिकारी व संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी तथा प्रमुख जनगणना अधिकारी व जिला कलक्टर नमित मेहता के आतिथ्य में शुरू हुआ।

प्रारंभ में संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर एवं उपनिदेशक जनगणना निदेशालय तथा मास्टर ट्रेनर पुलकेश शर्मा ने मां सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संभागीय आयुक्त सुश्री केवलरमानी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है।इससे प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, आधारभूत संरचना सहित विभिन्न योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। टीमवर्क, अनुशासन और संवेदनशीलता से कार्य करें।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि जनगणना के आंकड़ों की गुणवत्ता सीधे शासन की नीतियों को प्रभावित करती है। इसलिए यह कार्य अत्यंत जिम्मेदारी और सावधानी का है। उन्होंने प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करने तथा फील्ड में निर्धारत समय-सीमा के भीतर शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आमजन को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक कर सहयोगात्मक वातावरण निर्माण के लिए भी पहल करें।

इससे पूर्व उप जिला जनगणना अधिकारी तथा सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा ने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर श्री शर्मा ने विषय वस्तु आधारित प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार तथा संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.