’कोष एवं लेखा निदेशक संध्या शर्मा का उदयपुर आगमन पर स्वागत- अभिनंदन’

( 983 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 26 16:02

’कोष एवं लेखा निदेशक संध्या शर्मा का उदयपुर आगमन पर स्वागत- अभिनंदन’

उदयपुर। कोष एवं लेखा निदेशक संध्या शर्मा के उदयपुर आगमन पर  स्वागत अभिनंदन किया गया। राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिशन जिला शाखा उदयपुर के मीडिया प्रभारी  जसवंत सिंह भाटी ने बताया कि टिकराज सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिलामंत्री दिनेश कुमार डांगी सहित राजस्थान अकाउंट्स एसोसिएशन जिला शाखा उदयपुर द्वारा पंचायत समिति गिर्वा सभागार में श्रीमती शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पगड़ी पहनाकर निदेशक महोदया का अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व निदेशक भूपेश माथुर सहित कोषाधिकारी ग्रामीण डॉ प्रीति वर्मा, कोषाधिकारी  पार्थ शर्मा लेखाधिकारी बाबूलाल बंजारा मंचासीन रहे। एसोसिएशन संरक्षक कमलेश पारीक ने मंच संचालन किया। इस दौरान उदयपुर जिलाध्यक्ष द्वारा अधीनस्थ लेखा के मूल पदस्थापन व केडर रिव्यू की मांग रखी गई, संरक्षक गोपालकृष्ण एवं बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष कल्पेश वैष्णव ने भी केडर की समस्याओं को रखा। निदेशक महोदया ने समस्याओं के समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया। अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने आभार जताया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.