सलीम खान का हाल पूछने लीलावती अस्पताल पहुंची मलाइका,

( 839 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Feb, 26 10:02

बेटे अरबाज से हुआ है तलाक

सलीम खान का हाल पूछने लीलावती अस्पताल पहुंची मलाइका,

बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही खान परिवार में चिंता का माहौल है. मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और परिवार के लोग लगातार उनके साथ मौजूद हैं. इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं. 

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ अस्पताल पहुंचती नजर आ रही हैं. मलाइका अपने एक्स ससुर सलीम खान को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मां-बेटे कार से उतरते हैं और सीधे अस्पताल के अंदर चले जाते हैं. इस दौरान साफ दिखा कि भले ही मलाइका और अरबाज खान का तलाक हो चुका हो, लेकिन खान फैमिली से उनका रिश्ता आज भी सम्मान और अपनापन से भरा है. परिवार के मुश्किल वक्त में उनका यूं अस्पताल पहुंचना इसी बात का सबूत है.

तलाक के बाद मलाइका ने नहीं की शादी

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. दोनों का एक बेटा अरहान खान है. साल 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. तलाक के बाद भी दोनों अपने बेटे की परवरिश के लिए एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं और कई मौकों पर साथ भी नजर आए हैं. वहीं, अरबाज खान ने तलाक के करीब छह साल बाद 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली थी. खबरों के मुताबिक, दोनों 2025 में एक बेटी के माता-पिता भी बने. दूसरी तरफ, मलाइका ने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं की. वह लंबे समय तक एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन फिलहाल दोनों का ब्रेकअप हो चुका है.


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.