जैसलमेर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं मेरा युवा भारत जैसलमेर द्वारा आयोजित अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के लिए जैसलमेर जिले के भ्रमण के लिए 37 युवाओं का एक दल जैसलमेर पहुंचा।
जिला युवा अधिकारी पंकज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जैसलमेर जिले की अनूठी कला, एवं लोक संस्कृति, खान पान, रहन सहन, ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में अधिकाधिक जानकारी करवाना है।
इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यहां आये इन युवाओं को विभिन्न युवा मंडलों से मुलाकात, जनप्रतिनिधियों से संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फील्ड में भ्रमण इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। इन युवाओं के दल का नेतृत्व मनीष कुमार एवं प्रिया वर्मा कर रहे है।