हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कराए गये कार्यो से बदल रही गावों की दशा और दिशा- पुष्कर डांगी

( 1083 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Feb, 26 16:02

जिंक स्मेल्टर देबारी ने गांवों की आस पास के गावों की बदली तस्वीर

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कराए गये कार्यो से बदल रही गावों की दशा और दिशा- पुष्कर डांगी

उदयपुर । हिन्दुस्तान जिं़क, जिं़क स्मेल्टर देबारी ने अपने आसपास के गांवों में समुदाय के साथ मिलकर ग्रामीण विकास के अंतर्गत अनेक सराहनीय कार्य कराए हैं, जिससे गांवों की दशा और दिशा दोनों बदली है। यह बात मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को जिंक स्मेल्टर ग्राम पंचायत के गोवला पुटिया गांव में सीसी सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर संबोधन में कही। इस अवसर पर विधायक डांगी ने कहा कि सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में कंपनी का सहयोग ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठा रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे हिन्दुस्तान जिं़क के साथ सकारात्मक और मजबूत संबंध बनाएं, ताकि भविष्य में भी गांवों में इसी प्रकार के विकास कार्य निरंतर होते रहें। जब उद्योग और समाज साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी वास्तविक और स्थायी विकास संभव होता है।

कार्यवाहक अध्यक्ष मांगीलाल अहीर ने कहा की हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड द्वारा सीएसआर और वेलफेयर के तहत किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। शिक्षा, पेयजल और निर्माण जैसे क्षेत्रों में कंपनी का योगदान विकास की मजबूत नींव रख रहा है।महामंत्री प्रकाश श्रीमाली ने कहा की इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक हमेशा जनहित और श्रमिक कल्याण के साथ खड़ी रही है। हिन्दुस्तान जिं़क के सहयोग से क्षेत्र में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान को नई दिशा मिली है। सीएसआर हेड रुचिका चावला ने कहा की कंपनी समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी समुदाय के साथ मिलकर सतत विकास और सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बाबू सिंह देवड़ा, महेंद्र सिंह राणावत, चुन्नीलाल डांगी, नारायण लाल गायरी, कैलाश डांगी, हीरालाल मेघवाल मेघराज, सीएसआर विभाग की अर्पणा व्यास अन्य कर्मचारियों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थेे।

हिन्दुस्तान जिं़क स्मेल्टर देबारी द्वारा सीएसआर के तहत आसपास के गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में सीसी रोड का कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए हिंदुस्तान जिंक और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.