मीरा कन्या महाविद्यालय की वनस्पति शास्त्र विभाग की स्नातकोत्तर छात्राओं ने किया केंद्रीय प्रयोगशाला

( 919 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Feb, 26 17:02

मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण।

मीरा कन्या महाविद्यालय की वनस्पति शास्त्र विभाग की स्नातकोत्तर छात्राओं ने किया केंद्रीय प्रयोगशाला

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर की स्नातकोत्तर छात्राओं ने वनस्पति शास्त्र विभाग की स्नातकोत्तर परिषद के तहत दिनांक 23.02.2026 को मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर के वनस्पति शास्त्र विभाग में स्थापित केन्द्रीय प्रयोगशाला का परिषद प्रभारी प्रो. किरण टाक एवं परिषद सदस्य डॉ. वर्तिका जैन के निर्देशन में अवलोकन किया। प्रारम्भ में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर के वनस्पति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत सोनी द्वारा छात्राओं को वनस्पतिशास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया। विभिन्न संकाय सदस्यों डॉ. जया अरोड़ा, डॉ. हरीश, डॉ. अमित गुप्ता तथा डॉ. कुलदीप शर्मा ने पादप ऊतक संवर्धन की विभिन्न तकनीकों के साथ ही केन्द्रीय प्रयोगशाला में मौजूद विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों की कार्य प्रणाली तथा उपयोगिता बताई। प्राचार्य प्रो. दीपक माहेश्वरी ने इस भ्रमण को छात्राओं के शैक्षणिक उन्नयन में अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया।

छात्राओं ने कई महत्वपूर्ण उपकरणों जैसे एचपीएलसी, गैस क्रोमेटोग्राफी, मास स्पेक्ट्रोस्कापी, यूवी विजिबल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर, थर्मो साइकलर, फ्लोरेंस सूक्ष्मदर्शी, जेल-इलेक्ट्रोफोरेसिस, रेफ्रिजरेटेड सेन्ट्रीफ्यूज मशीन इत्यादि की कार्यप्रणाली का अध्य्यन किया।इस भ्रमण में भाग लेनी वाली 23 छात्राओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किये गये। अन्त में परिषद प्रभारी प्रो. किरण टाक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.