‘द सोलफुल टेल्स’ और बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के तत्वावधान में सजी कलाकारों की महफ़िल

( 1198 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Feb, 26 17:02

उदयपुर में हुआ भव्य आर्टिस्ट्स मीट-अप

‘द सोलफुल टेल्स’ और बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के तत्वावधान में सजी कलाकारों की महफ़िल

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में उभरते कलाकारों और कला प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से न्यू फ्लोरा स्थित धारा कैफे में भव्य आर्टिस्ट्स मीट-अप का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह कार्यक्रम द सोलफुल टेल्स एवं बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

बीसीआई के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि उदयपुर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने और आपस में जुड़ने के लिए उचित मंच नहीं मिल पाता। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से इस आर्टिस्ट मीट-अप की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कला और रचनात्मकता का उत्सव है, जहां हर कलाकार को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है।

वहीं ‘द सोलफुल टेल्स’ के संस्थापक दिग्विजय राजक ने बताया कि इस शाम को खास बनाने के लिए कला संवाद के साथ-साथ खेल, मनोरंजन और आपसी संवाद जैसी कई रोचक गतिविधियां रखी गईं। कलाकारों के लिए खान-पान की भी बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे माहौल पूरी तरह खुशनुमा बना रहा।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आरजे काव्या, बीसीआई अल्फा की जनरल सेक्रेटरी अमृता बोकडिया, बीसीआई अल्फा से विवान बंसल, बीसीआई उत्सव की सेक्रेटरी हीना पथिक,  ध्रुविल वया सहित उदयपुर के कई जाने माने कलाकार उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.