भगवान श्री कृष्ण की नगरी जाने वालों को रेलवे की सौगात

( 552 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Feb, 26 17:02

भगवान श्री कृष्ण की नगरी जाने वालों को रेलवे की सौगात

श्रीगंगानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद की मांग पर रेलवे द्वारा होली पर्व पर यात्रियो की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा)-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। जेडआरयूसीसी पूर्व सदस्य भीम शर्मा द्वारा श्रीगंगानगर-नांदेड़ द्वि साप्ताहिक ट्रेन के बुधवार और गुरुवार को श्रीगंगानगर में खड़े रैक का इस्तेमाल करने के सुझाव पर इस ट्रेन को संचालित करने की प्लानिंग की गई है। श्री शर्मा के अनुसार ट्रेन के फिलहाल 4 फेरे तय किए गए है। अच्छा यात्रीभार मिला तो फेरे बढ़वाए जाएंगे।
 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 04733 श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 04 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप) श्रीगंगानगर से बुधवार को 14.30 बजे रवाना होकर गुरूवार को 05.15 बजे ईदगाह पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04734 ईदगाह(आगरा)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 05 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप) ईदगाह से गुरूवार को 07.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 02.30 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अबोहर, मलौत, बठिण्डा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्टू, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाडी, अलवर, रामगढ, गोविन्दगढ, बृजनगर, डींग, गोवर्धन, मथुरा व अछनेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
 इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित 19 डिब्बे होगे।
       उत्तर पश्चिम रेलवे की बीकानेर मंडल की डीआरयूसीसी के सदस्य श्री सुनील अग्रवाल व श्री आकाश ने इस ट्रेन का बवानीखेड़ा में भी ठहराव देने का आग्रह किया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.