उदयपुर। सुरों की मंडली महिला विंग की ओर से मार्च माह को म्यूजिकल मंथ के रूप में मनाया जाएगा।
इस विशेष आयोजन का पोस्टर विमोचन मंगलवार 24 फरवरी को मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में किया गया।
इस अवसर पर संयोजिका मधु केवल्या, दिव्या सारस्वत, नूतन बेदी, नीलम पटवा, हेमा जोशी एवं प्रेमलता कुमावत उपस्थित रहीं।
सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि पूरे मार्च महीने में संगीत एवं रचनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच देना और संगीत के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना है।
म्यूजिक प्रोग्राम 8 मार्च को मधुश्री हॉल में
संयोजिका मधु केवल्या ने बताया कि म्यूजिकल मंथ की शुरुआत 8 मार्च तक मधुश्री हॉल में आयोजित म्यूजिक कार्यक्रम से होगी। इसमें उभरती महिला गायिकाएं अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
मैराथन 15 मार्च को फतेह सागर पाल पर
15 मार्च को फतेह सागर पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से फिटनेस और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करेगा।
म्यूजिकल फेलिसिटेशन ( संगीत का सम्मान) 22 मार्च को मधुश्री हॉल में
22 मार्च तक मधुश्री हॉल में म्यूजिकल फेलिसिटेशन (संगीत का सम्मान) कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
1 मिनट फेवरेट सॉन्ग वीडियो कार्यक्रम 28 मार्च को मधुश्री हॉल में
28 मार्च को 1 मिनट फेवरेट सॉन्ग वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसमें प्रतिभागी 1 मार्च से अपने पसंदीदा गीत पर आधारित वीडियो बना कर एसकेएम व्हाट्स अप ग्रुप्स पर पोस्ट करेंगे ।
चयनित वीडियो को मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिभाओं को पहचान देना है।
इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बनेगा
सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि म्यूजिकल मंथ के अंतर्गत इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बनाने का विशेष प्रयास किया जाएगा। सामूहिक संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से रिकॉर्ड कायम करने की योजना है। उन्होंने बताया कि उदयपुर के लिए गर्व का क्षण होगा। सुरों की मंडली महिला विंग इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटी है।