उदयपुर: Geetanjali University में आयोजित सिनेप्स–2026 के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम “इंस्पिरोग्रूव” का आयोजन 26 फरवरी को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रख्यात स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक एवं शायर Zakir Khan का विद्यार्थियों के साथ संवाद होगा।
यह सत्र विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और संवादात्मक अनुभव साबित होगा। अपनी सहज शैली, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और जीवन के वास्तविक अनुभवों के माध्यम से ज़ाकिर खान सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयास का संदेश देंगे। उनका उद्देश्य युवाओं को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। “इंस्पिरोग्रूव” सिनेप्स–2026 में उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा का नया आयाम जोड़ने जा रहा है।