आमेटा समाज का भव्य होली मिलन एवं ढूंढोत्सव 8 मार्च को

( 484 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Feb, 26 15:02

85 वर्ष के वरिष्ठ जनों का होगा विशेष सम्मान।

आमेटा समाज का भव्य होली मिलन एवं ढूंढोत्सव 8 मार्च को

उदयपुर।  आमेटा समाज द्वारा पारंपरिक उत्साह और सामाजिक नवाचारों के साथ होली मिलन एवं ढूंढोत्सव कार्यक्रम 8 मार्च को श्रृंग ऋषि आश्रम, अंबामाता परिसर में आयोजित किया जाएगा।

समाज के अध्यक्ष रवि आमेटा ने बताया कि इस वर्ष समारोह को अधिक आकर्षक व रोचक बनाने के उद्देश्य से बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, रोचक गतिविधियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सौहार्द और एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।

निर्णायक बैठक में समाज के सचिव राकेश आमेटा, उपाध्यक्ष नवीन व्यास एवं कोषाध्यक्ष नारायण त्रिवेदी ने भी महत्वपूर्ण सारगर्भित विचार रखे और बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से इस अवसर पर समाज के 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के एक वरिष्ठ एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व को उनके सामाजिक योगदान एवं प्रेरणादायी जीवन के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

आमेटा समाज ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह कार्यक्रम पारंपरिक उल्लास और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश देगा।

आमेटा समाज ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.