रिलायंस जियो ने राजस्थान में शुरू किया 'एआई-रेडी स्कूल' अभियान

( 891 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Feb, 26 16:02

राज्य के 1100 से ज्यादा स्कूल जुड़े 'एआई-रेडी स्कूल' कैंपेन से

रिलायंस जियो ने राजस्थान में शुरू किया 'एआई-रेडी स्कूल' अभियान

जयपुर: रिलायंस जियो ने जियो इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर राजस्थान में 'एआई-रेडी स्कूल' अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के स्कूलों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और छात्रों को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करना है। इस अभियान से अब तक राज्य के 1100 से ज्यादा स्कूल जुड़ चुके हैं।

इस पहल के तहत छात्रों और शिक्षकों को चार हफ्तों का एक मुफ्त ऑनलाइन कोर्स कराया जा रहा है। इसमें उन्हें जेमिनी 3, चैटजीपीटी और एडोब एक्सप्रेस जैसे आधुनिक एआई टूल्स का इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। इस कोर्स में छात्रों को एआई के बुनियादी नियम और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसी नई तकनीकें सिखाई जा रही हैं, ताकि वे आने वाले समय की जरूरतों के लिए तैयार हो सकें।

जो स्कूल अपने 100 या उससे ज्यादा छात्रों को यह कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करा लेते हैं, उन्हें जियो इंस्टीट्यूट की तरफ से 'एआई-रेडी स्कूल' का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अब तक राजस्थान के 25 से ज्यादा स्कूलों को यह सर्टिफिकेट मिल चुका है।

ग्राहक जो जियो का अनलिमिटेड 5जी प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें 35,100 रुपये की कीमत वाला 18 महीने का जेमिनी प्रो प्लान बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। इस खास पैक में 2 टीबी क्लाउड स्टोरेज के साथ वीडियो बनाने के लिए वियो 3.1, रिसर्च के लिए नोटबुक एलएम और फोटो बनाने के लिए नैनो बनाना प्रो जैसे एडवांस टूल्स की सुविधा भी शामिल है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.