आम मेवाड़ खटीक पंच महासभा मातृकुंडिया के कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष बने शांतिलाल खटीक

( 798 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Feb, 26 16:02

आम मेवाड़ खटीक पंच महासभा मातृकुंडिया के कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष बने शांतिलाल खटीक

उदयपुर ।  ’आम मेवाड़ खटीक पंच महासभा मातृकुंडिया के कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी खटीक राश्मि का आज राजसमंद खटीक समाज द्वारा भव्य आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया, श्री शांति लाल खटीक और उनके साथ पधारे हुए पदाधिकारीयों का  कलालवाटी चौराहे पर  समाज जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं दशा माता मंदिर पर कार्यक्रम किया गया, ’जिसमें खटीक समाज राजनगर के अध्यक्ष श्री प्यारेलाल जी खींची तिलक लगाकर, साफा और ऊपरना पहना कर संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी खटीक का स्वागत किया गया’  
  ’साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य श्री श्याम जी चौहान गिलूण्ड,पूर्व प्रधान , श्री भेरुलाल जी राश्मि, श्री लाभचंद जी खोईवाल कुंडिया, किशन लाल जी टेपन कुरज,चुन्नीलाल जी हरनाथपुरा अजय जी चंदेल हरनाथपुरा,मोतीलाल जी चंदेल हरनाथपुरा, हीरा लाल जी चंदेल, हरनाथपुरा,बंसी लाल जी राशमी, घनश्याम जी, आदि का मेवाड़ी पगड़ी और ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया, ’श्री शांतिलाल खटीक राश्मि ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों का उन्मूलन आवश्यक है,शिक्षा का प्रसार आवश्यक है, मातृकुंडिया और समाज के विकास के लिए हम तन मन धन से प्रयास करेंगे और कहा की एक रूपये की हेरा फेरी भीस्टा खाने के समान हैं, उन्होंने यह भी कहा की  आप सबका सक्रिय सहयोग समाज के विकास के लिए आवश्यक है, और कहा कि मैं आप सब लोगों के सहयोग और स्वागत से अभिभूत हूं, राजसमंद खटीक समाज की एकता प्रशंसनीय है आप सभी संगठित रहे,एक रहे, और कुरीतियों के विरुद्ध हमेशा खड़े रहे,उन्होंने समाज मै बढ़ते 498 केकेस, बढ़ती महंगाई मै शादियों मै होने वाले खर्च क़ो नियंत्रित करना,कपड़े /बर्तन पर रोक लगाने पर, शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दिया,’
’किशन जी टेपन’ ने मातृकुंडिया संस्था के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी दी,  ’पूर्व प्रधान श्याम जी ने खटीक’ समाज मैं विवाह योग्य हो चुके  युवक -युवती परिचय सम्मेलन कराने की आवश्यकता जाताई,
’बैठक में राजसमंद खटीक समाज के अध्यक्ष श्री प्यारेलाल जी एवं समस्त पंच पटेल और युवाओं ने श्री शांतिलाल खटीक कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष मातृकुंडिया को कहा की हम तन मन और धन से आपके साथ हैं और राजसमंद खटीक समाज हमेशा आपके  साथ खड़ा रहेगा,’
 बैठक में  ’श्री शंकर लाल खटीक’ ने कहा कि समाज में सुधार आवश्यक है,शादी, छूट -मेल,आदी रिवाजो मै सुधार होना चाहीये,    ’श्री नाथू लाल जी खींची’ ने अध्यक्ष जी क़ो कहा की खटीक समाज राजसमंद हमेशा आपके साथ है और रहेगा अच्छे काम करने वालों की समाज में बहुत कमी है आपको मजबूती से काम करना होगा और हम आपके साथ हैं,
 ’एडवोकेट ईश्वर खटीक’ ने अपने उद्बोधन में  तन मन धन से राजसमंद समाज के सहयोग के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की,
 ’श्री शैलेंद्र खींची ठक्व् ैठ’ ने कहा कि समाज का कोई भी पद हो वह कांटों का ताज होता है उसमें आलोचना भी झेलनी पड़ती है इसलिए मजबूती से काम करने के लिए संदेश दिया एवं अग्निपथ कविता के उदगार से कार्यकारी अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का स्वागत किया,
बैठक में समाज सुधार सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन,शिक्षा का प्रचार प्रसार, संगठन में नए सदस्यों को जोड़ना आदि पर चर्चा की गई,संचालन श्री सम्पत जी पहाड़िया द्वारा किया गया ’बैठक में राजसमंद जिला अध्यक्ष प्यार चंद्र जी खींची,’ मांगीलाल जी पहाड़िया पन्नालाल जी खींची शिवलाल जी खींची नाथू लाल जी खींची गोवर्धन जी खींची नेनचंद जी खींची,अंबालाल जी खींची रामचंद्र जी बोलीवाल मदन जी बोलीवाल
बंसी लाल जी खींची, संपत जी पहाड़िया, भेरुलाल जी पहाड़िया,सुरेश जी पहाड़िया, मनोहर पहाड़िया, दिनेश जी पहाड़िया,किशन जी पहाड़िया,शिव जी पहाड़िया,जगदीश जी पहाड़िया,पार्षद जी कमलेश जी पहाड़िया,अशोक जी खींची,विनोद जी खींची, मुकुंद जी खींची, सागरमल जी खींची भगवती लाल जी खींची, अशोक जी खींची,पार्षद उत्तम जी खींची, सम्पत जी खींची मैक्स,
रोशन जी खींची,शैलेंद्र जी खींची ,अनिल जी पहाड़िया , राधेश्याम जी बोलीवाल,प्रवीण खींची, भगवती लाल जी खींची,गौरी लाल जी खींची,किसन खींची,कैलाश जी खींची, देवनारायण खींची,भागचंद खींची, गोरीलाल खींची, मांगीलाल जी पहाड़िया,कनक मल जी खींची,श्याम जी खींची , दीपक जी पहाड़िया, प्रकाश जी खींची, धीरज पहाड़िया,राकेश पहाड़िया, निर्मल खींची,नरेश बोलीवाल, महेंद्र जी खींची,ऋषि पहाड़िया, विनोद  बोलीवाल, संदीप पहाड़िया, कमल खींची, हेमंत खींची,राजकुमार खींची,ईश्वर पहाड़ियां,रतन जी खींची, किशन जी खींची, राजकुमार जी पहाड़िया पूर्व पार्षद मेवा लाल खींची, नरेश जी खींची, कैलाश पहाड़िया,लखन पहाड़िया, पूरणमल खींची, राजकुमार खींची,सुरेश जी पहाड़िया,अशोक जी खींची,महेंद्र जी खींची, भावेश पहाड़िया, शंकर लाल खटीक, समाज जन उपस्थित रहे


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.