सरदारपुरा जीवन में जनोपयोगी सेवाओं के बारे में आमजन को किया जागरूक

( 377 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Feb, 26 17:02

सरदारपुरा जीवन में जनोपयोगी सेवाओं के बारे में आमजन को किया जागरूक

श्रीगंगानगर। रालसा, जयपुर के तत्वावधान में एक राज्यव्यापी विशेष अभियान “न्याय आपके द्वार-लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान” के सम्बंध में ग्राम पंचायत सरदारपुरा जीवन में श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सचिव रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कैम्प की सम्पूर्ण व्यवस्था व सहयोग श्री जसकरण सिंह एडवोकेट द्वारा किया गया।
      शिविर के दौरान एडीजे श्री सुथार ने ग्रामीणों को बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा पूरे प्रदेश में लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान के सम्बंध में एक अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस दौरान मौके पर उपस्थित आमजन को बताया कि लोकउपयोगी सेवायें यथा जैसे, सड़क, रेल, परिवहन सेवा, बिजली, पानी की आपूर्ति, लोक स्वच्छता, स्वास्थ्य, अस्पताल, डिसपेंसरी में स्वास्थ्य संबंधी सेवायें, बीमा सेवा, बैंक तथा वित्तीय संस्था सेवाएं, एलपीजी सेवा, शैक्षिक अथवा शैक्षणिक संस्थानों तथा आवासीय एवं भू-सम्पदा सेवाओं से सम्बंधित समस्या के निराकरण हेतु परिवाद जिला स्थाई लोक अदालत, श्रीगंगानगर में दायर किया जा सकता है।
 शिविर के दौरान ग्रामीणजनों को पालना गृह के बारे में जागरूक किया कि यदि किसी को कभी गली, सड़क या झाड़ियों में कोई नवजात शिशु पड़ा हुआ मिले तो उसे तुरन्त राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर या राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में संचालित पालना में छोड़ने का प्रयास करें ताकि किसी नवजात की जिंदगी बचाई जा सके। इसी प्रकार पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।  
      इस दौरान चीफ एलएडीसी श्री रोहताश यादव द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को साईबर अपराध से बचाव के उपायों के साथ-साथ निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। शिविर में अमन चलाना एलएडीसी द्वारा लिगल एड डिफेंस काउंसलिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए मंच का संचालन किया गया है। शिविर के दौरान प्रतिनिधि कृष्ण गोदारा व ग्राम विकास अधिकारी करनदीप सिंह तथा ग्राम पंचायत के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.